Monday, June 15, 2020

हरियाणा जनसंवाद वर्चुअल रैली

हरियाणा में वर्चुअल रैली ने किया इतिहास कायम 


By Ravi Rockx



Picture Source :- Twitter



कोरोना संकट के बीच भी जनता से जुड़े रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब वर्चुअल रैली का सहारा ले रही है। बिहार और दिल्ली के बाद रविवार 14 जून को हरियाणा के पंचकूला में वर्चुअल रैली की गई।


केंद्र की भाजपा सरकार की दूसरी पारी के एक वर्ष व प्रदेश सरकार की दूसरी पारी के छह माह की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर 14 जून को सुबह 11 बजे वर्चुअल जनसंवाद रैली को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।



विधायक निवास पर जनसंवाद रैली में लोगों ने की भागीदारी


हरियाणा जनसंवाद वर्चुअल रैली के जरिए भाजपा ने एक इतिहास रच दिया है। इसमें लाखों लोगों ने भागीदारी कर भाजपा के प्रति अपना भरोसा जताया है।


विधायक निवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए रैली में भागीदारी की




 रैली को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने भाजपा के दिल्ली कार्यालय से तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पंचकूला से संबोधन किया।


Picture Source :- Twitter



ऑनलाइन के माध्यम से लोगों ने वर्चुअल रैली में शिरकत की

   
रैली में प्रदेश के 11 जिलों के कार्यकर्ता और लोग जुड़ें। गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, जींद और फतेहाबाद के लोग रैली में ऑनलाइन जुड़ें।इस वर्चुअल रैली में 1 लाख से अधिक लोग वर्चुअल ऑनलाइन , सोशल मीडिया, टीवी माध्यम से जुड़ें।

Picture Source:- Google

यह वर्चुअल रैली साक्षात रैली के स्वरूप जैसी थी। बस इसमें लोग ऑनलाइन और सोशल माध्यम से जोड़ा गया।

तीस हजार से अधिक कार्यकर्ताओ को भेजे गए थे लिंक।


इस रैली को सफल बनाने में हरियाणा IT CELL का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Profile Photo                     

              Profile Photo माननीय श्याम जी  


                  हरियाणा के IT CELL के अध्यक्ष माननीय अरुण जी, माननीय उप अध्यक्ष श्याम जी और विजय जी ने दिन रात मेहनत कर के रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


हमने देखा है कैसे दिन रात मेहनत करके कोरोना जैसी महामारी में गरीब भाईयो बहनों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इन #CoronaWarriors को मेरा नमन है।


घर घर तक बीजेपी को पहुंचाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।



मोदी सरकार 2.0 की पहली वर्षगांठ और प्रदेश सरकार के 6  पर महीने पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने जनता को किया संबोधन


सीएम मनोहर लाल ने कहा आज कोरोना के कारण हम बेशक दूर-दूर बैठे हैं लेकिन हमारा दिल दूर नहीं है, हमारा मन एक साथ जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नारा “सबका साथ-सबका विकास” के साथ हरियाणा के लोगों का विश्वास जीतने की बात कही। उन्होंने कहा हमें इसी थीम पर आगे बढ़ना और सबका विश्वास जीतना है



                             Picture Source :- Google

कोरोना से लड़ाई में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कोरोना संक्रमण का हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। यह वैश्विक महामारी है और इस महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम के तहत पूरी दुनिया को एक परिवार माना है। उन्होंने सभी राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत कर इस लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया है। कोरोना से लड़ाई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं।


सारा संसार मान रहा है पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा

                        Picture Source :- Twitter

कोरोना महामारी के दौरान दुनिया की नजर भारत पर टिकी थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़कर वसुधैव कुटुम्बकम का फर्ज अदा किया। सीएम ने कहा नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने एक करोड़ यूएस डॉलर का योगदान कोरोना से लड़ाई के लिए दिया। इटली, स्पेन, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड हो या फिर दुनिया का शक्तिशाली अमेरिका सभी को दवाईयों की मदद पहुंचाई साथ ही कोरोना से लड़ने के उपकरण दिए। पीएम मोदी ने एक करोड़ टैबलेट दुनिया को दी है। सीएम मनोहर लाल ने कहा हमारे प्रधानमंत्री पूरे विश्व में एक नेतृत्व के नेतृत्व के रूप में सामने आए हैं जिसका लोहा आज संसार मान रहा है।


भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी नये काम नहीं करती। कांग्रेस यथास्थिति वाली पार्टी है। जैसी है वैसी ही चलती रहती है। नये काम का सुझाव कभी नहीं देते। जब ये शासन में होते हैं तो नई योजना का इंतजार करते हैं कौन सी नई योजना आये उसमें कितना पैसा मिलेगा यही कांग्रेस की फितरत बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें लोगों को इनसे सावधान करना है।


चुनौती को अवसर के रूप में उपयोग करना ही समय की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र देश को आत्मनिर्भर बनाने के रास्ते पर निकल पड़े हैं। पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए #लोकल_फॉर_वोकल का आह्वान किया है।




वर्चुअल रैली के दिल्ली और पंचकूला में बनाये गए मंच

इससे पहले हरियाणा की वर्चुअल रैली को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी संबोधित किया। बता दें कि आज वर्चुअल रैली के दो मंच बनाये गए हैं एक मंच पंचकूला और दूसरा दिल्ली में तैयार किया गया। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने रैली को संबोधित किया। वहीं पंचकूला से सीएम मनोहर लाल के अलावा, केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने संबोधित किया।







धन्यवाद्





 सरकार 2.0 की पहली वर्षगांठ पर सएम मनोहर लाल ने कहा- आने वाला समय चुनौतीपूर्ण, एकजुट होकर करना होगा सामना